20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसानों के समर्थन में उतरे कई सांसद, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 7 दिसंबर(बु.)। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी लगातार जारी रहा। जिसके चलते किसानों को कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है। कई पार्टियों के नेता किसानों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े रहने का दावा कर रहे है और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग लगातार कर रहे है। इस बीच सोमवार को किसानों के समर्थन में जंतर मंतर पर लोकसभा सांसद डॉ जावेद, मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, डॉ अमर सिंह व रवनीत बिट्टू धरना दे रहे हैं।सोमवार सुबह कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने की तैयारी में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  यह गिरफ्तारी फ्रीगंज रोड पर कचहरी के बाहर से हुई। इसके बाद जब बस में भरकर सपा कार्यकर्ताओं को ले जाने लगे तो जमकर नारेबाजी हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles