20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी, मौत के आंकड़ों में इजाफा

दिल्ली, 7 दिसंबर(बु.)। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई तो वहीं मौत का आंकड़ा कम होने का नाम ले रहा है। आए दिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। जिसके चलते हालात गंभीर बने हुए है। राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर चार फीसद से भी नीचे आ गई है। रविवार को दिल्ली में कोरोना का संक्रमण दर 3.68 फीसद रही। जो पिछले करीब साढ़े तीन माह में सबसे कम संक्रमण दर है। इस वजह से 2706 नए मामले आए, जो पिछले 48 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 19 अक्टूबर को कोरोना के 2154 मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 4622 मरीज ठीक हुए हैं। इस वजह से मरीजों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच गई है। जबकि एक दिन में 69 मरीजों की मौत हो गई। इस वजह से पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 1.95 फीसद से बढ़कर दो फीसद से अधिक (2.03 फीसद) हो गई।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल पांच लाख 92 हजार 250 मामले आए हैं। जिसमें से पांच लाख 57 हजार 914 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर करीब 93.85 फीसद से 94.20 फीसद हो गई है। देश में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर 94.37 फीसद है।वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 9643 हो गई है। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक कुल मृत्यु दर 1.63 फीसद है। मौजूदा समय में दिल्ली में कुल 24,693 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 6145 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 429 व कोविड हेल्थ सेंटर में 137 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 15,276 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles