मेरठ, 6 मेरठ जोन में 6 दिसंबर के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट घोषित किया गया। जोन के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जोन के प्रमुख जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर,गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हापुड आदि में संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मेरठ जोन में छह दिसंबर को लेकर कड़ा पहरा बढ़ा दिया गया है। निगरानी व सुरक्षा को लेकर मुहैया कराई गई अतिरिक्त फोर्स रिजर्व में रखी गई है। इसी के साथ ही पुलिस सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है। जिसकी जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गई है। दरअसल, छह दिसंबर 1992 को ही अयोध्या में विवादित ढ़ाचा ढहाया गया था। 28 साल बाद भी कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट है। प्रमुख चौराहों और रोडवेज स्टैंड पर बम निरोधक दस्ता और डॉगस्क्वायड ने भी चेकिंग की गई।




