22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

उत्तराखंड पहुँचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

देहरादून, 05 दिसम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून में है। जेपी नड्डा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठेंगे और संगठन की की मज़बूती को लेकर एक अहम चर्चा करेंगे। इसी तरह वो पांच अलग-अलग अहम बैठक करेंगे

तीन दिन में 14 बैठकव में हिस्सा लेंगे नड्डा।

सभी इंडोर बैठकें होंगी, जिनके बारे में अलग से ब्रीफिंग की जाएगी। एक भी बैठक खुले में नहीं होगी। वह 11,235 बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद करेंगे। आज पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। बीजापुर सेफ हाउस में 11.30 बजे से नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राजनीतिक चर्चा, विचारधारा, राजनीतिक दशा एवं दिशा व बूथ पर छह कार्यक्रमों की समीक्षा होगी।

दूसरी बैठक में नड्डा दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निगमों के मेयर, सहकारी बैंकों के अध्यक्षों से रूबरू होंगे। यह बैठक भी बीजापुर सेफ हाउस में होगी। 

तीसरी बैठक में अम्बेडकर नगर मंडल की होगी। मंडल अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिथि होंगे। यह बैठक हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में होगी। 

चौथी बैठक में इस बैठक में नड्डा प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करेंगे। यह सार्वजनिक कार्यक्रम है। इसमें सामाजिक, धार्मिक व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक सर्वे चौक आईआरडीटी सभागार में होगी। 

पांचवीं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन शामिल होंगे। नड्डा सभी पदाधिकारियों से अलग अलग बैठक करेंगे।

छह को आरएसएस कार्यालय जाएंगे नड्डा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह दिसंबर को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे।
यहां वह संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे।
इसके बाद वह कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद वह बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे। सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles