22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

हरियाणा: करनाल में हुई अनोखी शादी, दूल्हे और बारातियों ने लगाए जय जवान-जय किसान के नारे 

हरियाणा, 04 दिसंबर (बु.) खबर हरियाणा से है। जहां करनाल के गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां किसान आंदोलन का असर शादियों में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल रियाणा- दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों के समर्थन में यहो अनूठा कदम देखने को मिला। सेक्टर छह में यहां बरात लेकर निकला दूल्हा घर में खड़ी मर्सिडीज कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ा। इसके बाद बरातियों ने भी ट्रैक्टरों पर सवार होकर जय जवान जय किसान के नारे लगाए। दूल्हे ने ऐलान किया कि अपनी आईटी प्रोफेशनल पत्‍नी के साथ जल्द ही किसानों के बीच पहुंचेगा। दूल्हा-दुल्हन ने अपने विवाह समारोह में मिली शगुन की पूरी राशि भी किसानों के आंदोलन में सहायतास्वरूप देने की बात कही है।सुशीला के भाई सुरेंद्र नरवाल ने बताया कि उनके परिवार में यह वाकई अनूठी शादी है। जब सुमित और लिपिका को पता चला कि कई राज्यों के किसान इन दिनों अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं तो उन्होंने अपने-अपने परिवारों की खेतीबाड़ी से जुड़ी पृष्ठभूमि के चलते अनूठे ढंग से शादी करने का निर्णय लिया। 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles