24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

दिल्ली: टीकरी बॉर्डर पर किसानों की मीटिंग, पढ़िए पूरी खबर 

दिल्ली, 02 दिसम्बर (बु.)। कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शकारी किसानों का धरना प्रदर्शन 7वें दिन में प्रवेश कर गया है। बुधवार को दिल्ली से नोएडा में भारतीय किसान परिषद के लोगों को महामाया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आरोप है कि नोएडा से डीएनडी के रास्ते दिल्ली जाने की जिद की कर रहे थे। करीब 60 किसान पुलिस लाइन में कैद किए गए हैं। वहीं, नोएडा सेक्टर 14 ए स्थित नोएडा प्रवेश द्वार पर दिल्ली से आने वाले मार्ग को किसानों और पुलिस के बीच हुई सहमति के बाद खोल दिया गया है। सिंघु बॉर्डर पर सोनीपत की ओर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर हजारों किसान बैठे हुए हैं। बुधवार दोपहर में किसानों को संबोधित के दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने कृषि कानून की प्रति को फाड़ा। वहीं, सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए किसानों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने लगे हैं। ऐसे में हरियाणा और पंजाब से आए किसान 26 तारीख नवंबर से ही ट्रॉली में बैठकर ट्रैक्टर की बैटरी से ही अपने मोबाइल फोन चार्ज कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके लिए यहां पर कोई सुविधा नहीं की गई है। आज के समय में मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो तो बेचैनी होने लगती है। ऐसे समय लोग बारी -बारी से फोन चार्ज कर काम चल रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब के किसान दिलबाग सिंह, गुरलाल सिंह और मांस के किसान जितेंद्र सिंह ने कहा कि बैटरी से चार्ज करने पर मोबाइल कम समय तक ही चार्ज रहता है। इस वजह से परेशानी हो रही है। लेकिन कितनी भी मुश्किल हो जाये अब वह पीछे हटने वाले नही हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles