24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

हरियाणा: किसान आंदोलन के समर्थन में आखिर क्या बोले महाबली खली, पढ़िए पूरी खबर   

हरियाणा, 02 दिसम्बर (बु.)। कृषि कानून को लेकर काम्बे समय से चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है दिन-प्रतिदिन आंदोलन में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते आज कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में अब डब्ल्यूडब्ल्यूई व‌र्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के पहले भारतीय विजेता द ग्रेट खली भी पूरे जोशोखरोश के साथ उतर आए हैं। उन्होंने किसानों के साथ बाकायदा हुंकार भरते हुए चेताया है कि पंजाबियों और हरियाणवियों से पंगा ना लें। वर्ना यह संघर्ष बहुत भारी पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने जय जवान-जय किसान का नारा लगाकर तमाम किसानों का हौसला भी बढ़ाया। कुरुक्षेत्र सीमा स्थित करनाल जिले के समाना बाहू गांव के समीप खली बीते कुछ समय से अपनी एकेडमी तैयार कर रहे हैं। करीब 45 कनाल भूमि पर निर्माणाधीन इस प्रोजेक्ट की कमान खली ने खुद अपने हाथ ले रखी है। इसीलिए वह काफी समय यहां बिता रहे हैं। पंजाब के जालंधर से अक्सर यहां आने वाले खली जब एकेडमी की साइट पर पहुंचे तो चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगातार दिल्ली का रुख कर रहे किसानों को देखकर अचानक उनके बीच पहुंच गए।उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करने के साथ दिल्ली कूच कर रहे किसानों का न केवल हौसला बढ़ाया बल्कि, वीडियो भी रिकार्ड किया। इस दौरान युवा किसान नारेबाजी करते हुए उनके साथ सेल्फी भी लेते रहे। करीब दो मिनट के वीडियो में खली ने सबसे पहले किसानों को सचेत किया कि इन कानूनों के जरिए बड़े पूंजीपति उनकी फसलों को बहुत कम दाम में खरीदकर मनमानी कीमत पर जनता को ही बेचेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles