किसान आंदोलन: नही निकला समाधान, जारी रहेगा किसानों का प्रदर्शन।
नई दिल्ली, 01 दिसम्बर (बु.)। लंबे घमासान के बाद देर शाम किसान और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच करीब 4 घंटे तक बैठक चली।
3 दिसंबर को एक बार फिर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी।किसानों और सरकार की आज की बातचीत बेनतीजा रही। 3 दिसंबर को एक बार फिर सरकार और किसानों की बैठक होगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने किसानों को आश्वासन देने की कोशिश की, हमने उन्हें समझाने की कोशिश की, कृषि मंत्री ने कहा कि कि हम 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे फिर बातचीत करेंगे। सरकार किसानों से आंदोलन खत्म करने की मांग करती है। वहीं, किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।
- Advertisement -