मुज़फ्फरनगर, 01 दिसम्बर (बु.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मंडप में आई एक बारात पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोलते हुए ईट बरसाई जिसमे कई बाराती घायल हो गए।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क चौकी क्षेत्र में लद्धावाला से महमूद नगर स्थित गार्डन में एक बारात आई थी, जिस पर पत्थरबाजी कर युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक बाइको पर सवार होकर आए थे। हमलावर युवकों की संख्या करीब 8 बताई जा रही है। हमले के दौरान बारातियों ने कच्ची सड़क चौकी में घुसकर जान बचाई। हमले में कई बाराती गंभीर घायल हुए हैं।





