24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

हैदराबाद का नाम बदलने को लेकर देखिये क्या बोले योग गुरु रामदेव 

 01 दिसम्बर (बु.)। योगगुरु बाबा रामदेव ने हैदराबाद का नाम भाग्य नगर रखने के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया है. बाबा रामदेव ने  कहा कि कुछ ऐतिहासिक भूल हुई हैं जैसे तीर्थों के नाम अल्लाहाबाद, फैजाबाद रखा गया है जबकि इसका कोई लेना देना नहीं है. इनका कुछ मुगलों और अंग्रेजों ने पहचान मिटाने का प्रयास किया. रामदेव ने दावा किया कि हैदराबाद का प्राचीन नाम भाग्य नगर है और वही होना भी चाहिए.

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा, हां यह सत्य है कि हमसे कुछ ऐतिहासिक भूल हुई हैं. हमने जहां हरिद्वार में योग ग्राम बनाए हैं, उसके पास वाले गांव का नाम औरंगाबाद है. हमारे यहां हरिद्वार में औरंगजेब का क्या लेना देना था? हमारे तीर्थों के नाम प्रयागराज का नाम अल्लाहाबाद से क्या लेना, अल्लाह मक्का मदीना में हैं. वह अपना नाम रखें, अच्छी बात है. अयोध्या से फैजाबाद का क्या लेना-देना, वहां से फैज क्या लेना देना?

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles