फ़ाइल फोटो।
नई दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) देश में किसान आंदोलन से चिंतित सरकार ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को एक दिसंबर को बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया है। कृषि कानूनों के मसले पर किसानों का प्रदर्शन जारी है,
एनसीआर सहित लगभग सभी इलाक़ो पर अब इसका ज़्यादा असर दिखाई देने लगा है। इस बीच आज भारत सरकार और किसानों के बीच सुलह को लेकर चर्चा होनी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दोपहर तीन बजे किसान संगठनों को वार्ता के लिए बुलावा भेजा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाली इस बैठक पर अभी भी संशयः बना हुआ है क्योंकि सरकार ने वार्ता के लिए जिन संगठनों को न्योता दिया है उन किसान संगठनों के कुल 32 प्रतिनिधि कृषि मंत्री के साथ वार्ता के लिए बुलाए गए है।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पंजाब किसान संघर्ष कमेटी के सुखविंदर का कहना है कि, देश में किसानों के करीब 500 से अधिक संगठन हैं, लेकिन सरकार ने कुल 32 को न्योता दिया है। ऐसे में अगर सरकार सभी संगठनों को नहीं बुलाती है, तो हम नहीं जाएंगे।




