मुज़फ्फरनगर, 30 नवम्बर (बु.)। मुज़फ्फरनगर के प्राचीन तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में सोमवार सवेरे श्रद्धालुओं ने कार्तिक माह के अंतिम दिन अथवा पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान किया व गंगा मैया की पूजा की महिलाओं ने दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई व खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुवे भारी वाहनों को शुकतीर्थ में प्रवेश करनेसे रोक दिया। जिस कारण श्रद्धालुओं की भीड़ पैदल ही गंगा घाट पर पहुंची और गंगा में स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ में गंगा घाट पर पूजा अर्चना कर पवित्र गंगा में स्नान कियामुजफ्फरनगर के खतौली में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह गंग नहर में स्नान किया। श्रद्धालुओं विधि विधान से पूजा अर्चना की। वस्त्रों, दाल व आटे का दान किया। गंगा मैया से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई । गंग नहर का उद्गम हरिद्बार से होने से श्रद्धालु गंग नहर को गंगा का स्वरूप मानते है। गंगा स्नान के मौके पर नगर और देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आते हैं।




