15.1 C
Muzaffarnagar
Saturday, March 21, 2026

मेरठ: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी में लगाई डुबकी 

मेरठ, 30 नवम्बर (बु.)। प्राचीन मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा और युमना में स्नान करने का महत्व माना गया है। जिसके चलते आज देश भर में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे है। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी में स्‍नान किया। भोर में ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर पहुंच गई थी। हस्तिनापुर में भीकुंड गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, साथ ही आज के दिन दान पुण्‍य भी किया गया। इस मौके पर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हस्तिनापुर में भीकुंड गंगा घाट पर दिन निकलते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुरक्षा कारणों से पुलिस बल भी तैनात रहा।  हजारों श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति व खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। सोमवार की सुबह चार बजते ही यमुना पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी हो गया था। वहीं प्रशासन के निर्देश पर स्नान के चलते यमुना नदी पर पुलिस व स्थानीय गोताखोर तैनात दिखाई दिये। सूर्यदेव के उदय होने से पहले ही श्रद्धालुओं की यमुना के दोनों किनारों पर भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान कोहरे के प्रकोप से यमुना घाट पर अंधेरा छाया रहा, ठंड भी बढ़ी, लेकिन श्रद्धालुओ की आस्था पर ठंड व कोहरे के कोई असर देखने को नहीं मिला।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles