15.1 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कैराना: हेड मोहर्रिर बन गया कोतवाल दे डाली होमगार्ड को गाली, सीएम तक पहुँची बात

कैराना, 30 नवम्बर (बु.)। कोतवाली पर तैनात एक होम गार्ड ने मुंशी पर लगाया गाली गलौच कर नेम प्लेट उतारने का आरोप।
गाँव भूरा निवासी ताहिर कोतवाली में होम गार्ड के पद पर तैनात हैं। 2 दिन पूर्व होमगार्ड ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। जिसमें होमगार्ड ने बताया कि गत 1 नवंबर से कैराना थाने की तीतरवाड़ा चौंकी पर रात में उसकी ड्यूटी लगाई गई हैं। वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। होमगार्ड ने बताया कि 15 नवंबर को थाने के हेड मुहर्रिर ने उससे फोन पर कहा कि तुम अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं हो तथा वह उसकी रिपोर्ट लिख कर उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। जिसके बाद उसने हेड मुहर्रिर से कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। तुम मेरी रिपोर्ट मत लिखो। होमगार्ड ने बताया कि अगले दिन उसको एक सिपाही के साथ मुलजिम को जेल में छोडने के लिए भेजा गया था। मुलजिम को जेल में छोड़ने के बाद जैसे ही वह थाने में वापस आया तो हेड मोहर्रम द्वारा रजिस्टर में उसकी गैर हाजिरी दर्ज की गई थी। तब उसने थाने के मुंशी अरुण से कहा तो मुंशी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए नेम प्लेट उतार कर आने को कहा। होमगार्ड ने बताया कि उसने हेड मुहर्रिर व मुंशी की शिकायत कोतवाली प्रभारी रूप किशोर शर्मा को की। होमगार्ड का आरोप हैं कि कोतवाली प्रभारी द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। होमगार्ड ने मुंशी के खिलाफ कार्यवाही कराने की गुहार लगाई हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी रूप किशोर शर्मा ने बताया कि उनके सामने यह मामला पहले भी आया था होमगार्ड द्वारा अपनी नेम प्लेट पर अपना नाम सूक्ष्म शब्दों में लिखवाया है। होमगार्ड को नेम प्लेट पर पूरा नाम लिखवाने को कहा गया हैं। होमगार्ड द्वारा मुंशी पर गाली देने के आरोप की जांच कराई जा रही हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles