कैराना, 30 नवम्बर (बु.)। रविवार को देर रात कस्बे के मोहल्ला इमाम गेट चौकी क्षेत्र में एक मकान में संदीप परिस्थितियों में आग लग गई आग का कारण नहीं पता लग सका । बताया जाता है कि आग में घर में कार्य कर रही महिला भी झुलस गई जिसका नाम शन्नो बताया गया है । जिसके बाद कैराना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते हुए दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था।



