मुज़फ्फरनगर, 29 नवम्बर (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में रेलवे फाटक पर एक बुजुर्ग का कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई! दरअसल पूरा मामला जनपद के बझेडी रेलवे फाटक से सामने आया है! जहां रेलवे फाटक पर बुजुर्ग का कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई!


