15.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

मुज़फ्फरनगर: खतौली नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 

मुज़फ्फरनगर, 29 नवम्बर (बु.) । खबर जनपद मुज़फ्फरनगर से है जहाँ क़स्बा खतौली  की गंगनहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मर्तक की शिनाख्त में जुट गई। दरअसल पूरा मामला क़स्बा खतौली के पमनावली चौकी क्षेत्र का है। जहाँ नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मर्तक की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles