16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

आगराः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सामने आई बड़ी पहल, पढिए पूरी खबर

आगरा, 29 नवम्बर (बु.) । उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने केंद्र निर्धारण नीति की घोषणा के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को रफ्तार दे दी है। बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि विद्यार्थी चाहे संस्थागत हो या व्यक्तिगत, परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय या अग्रसारण केंद्र से अधिकतम पांच से 10 किसी की परिधि में होना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के केंद्रों की दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसा न हों कि केंद्र दूर होने पर उन्हें परेशान होना पड़े। विषम भौगोलिक परिस्थिति व विद्यालय अनुपलब्धता की स्थिति में हाईस्कूल के विद्यार्थी को कम दूरी वाले परीक्षा केंद्र पर व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी को दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए। वहीं छात्राओं के लिए यह दूरी अधिकतम पांच किमी तय की गई है। इससे दूर के केंद्र को उनका परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी कारणवश उनका केंद्र दूर बनता है, तो जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसे रद् कर पास के विद्यालय के केंद्र बनाया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles