16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

कानपुरः शिवराजपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत 2 गंभीर रूप से घायल

कानपुर, 29 नवम्बर (बु.) शिवराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसा देखकर लोगों के दिल कांप गए। जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से वैन सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहला कराना शुरू कराया है। कन्नौज के सौरिख थाना अंतर्गत पिपरिया गांव निवासी पूरनलाल रामकली 42व माया देवी रविवार की सुबह रामा के साथ वैन से मंधना कानपुर के अस्पताल से लौट रहे थे। वैन को रिंकू चला रहा था। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धमनी निवादा गांव के सामने रविवार की सुबह रोडवेज बस कानपुर से कन्नौज की ओर जा रही थी। बस की सामने से आ रही वैन से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने वैन से घायलों पूरन लाल और रामप्रकाश को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जीटी रोड पर जाम खुलवाकर वाहनों काे निकालना शुरू किया है। हादसे में मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles