सांकेतिक फोटो-
मुज़फ्फरनगर, 28 नवम्बर (बु.)। उत्तर प्रदेश में प्रशासन के आदेश के बाद चुनावी नियमों के तहत आगामी तीन दिन तक शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश में प्रदेश की शराब की दुकानों को 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बन्द रखने का आदेश जारी किया गया है।
इसके मद्देनजर मुज़फ्फरनगर जिले की दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह का फैसला कुछ अन्य जिलों के लिए भी दिया गया है। विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मुज़फ्फरनगर में सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप तथा भांग की फुटकर दुकानों को 29 नवम्बर से 1 दिसंबर के बीच बंद रखा जाएगा।


