16.7 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

शामलीः तेरहवीं में ब्रह्मभोज पर प्रतिबंध के फैसले का ग्रामीणों ने किया स्वागत

शामली, 28 नवंबर ( बु ) । तेरहवीं में ब्रह्मभोज पर प्रतिबंध को लेकर अन्य खाप के चौधरी और समाज के लोग भी सहमत हैं। चौधरी जसबीर सिंह की तेरहवीं में ब्रह्मभोज रस्म पर प्रतिबंध का स्वागत उन्होंने भी इस प्रथा को बंद करने तथा इस पर खर्च होने वाली राशि से गरीब लड़कियों की शादी और गरीब परिवार के बच्चों को गोद लेकर उनको पढ़ाने का सुझाव दिया। इसका भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत अन्य खाप चौधरियों ने स्वागत किया था। शामली के कांधला में गांव भभीसा में गुरुवार को जावला खाप के नवनियुक्त चौधरी सचिन जावला ने कहा कि ब्रह्मभोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इस बचत से मिलने वाली राशि से गरीब लड़कियों की शादी की जाए। इतना ही नहीं गांव के गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग दिया जाए। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का कहना है कि रस्म तेरहवीं को सादगी के साथ मनाया जाए। शादी-ब्याह और रस्म तेरहवीं में भी पांच लोगों को बुलाकर सादगी के साथ कार्यक्रम हो।   डाक्टर विक्रांत जावला का कहना है कि समाज के लोग खाप चौधरियों के निर्णय से सहमत हैं। समाजसेवी हरेंद्र जावला का कहना है कि ब्रह्मभोज पर खर्च होने वाले पैसे को सामाजिक और शैक्षिक कार्यों पर खर्च करना चाहिए। बेटे-बेटियां पढ़ेंगे तो गांव और देश का नाम रोशन करेंगे

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles