17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

UPSEE के माध्यम से नही होगा इंजीनियरिंग का दाखला, देखिए क्या है नए नियम…

नई दिल्ली – यूपी के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2020-21 के लिए दाखिला UPSEE-2020 के माध्यम से किया गया। लेकिन शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नियम बदल गया है। अब उत्तर प्रदेश राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (UPSEE) नहीं होगी। यूपी में 2021-22 से इंजीनियरिंग में दाखिला जेईई-मेंस के माध्यम से होगा।

UPSEE टेस्ट एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किया जाता है। ये टेस्ट बी. फार्मा व एमबीए समेत अन्य के लिए जारी रहेगा।

इंजीनियरिंग में दाखिला जेईई-मेंस के माध्यम से होने की जानकारी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने दी। कैंडीडेट्स परीक्षा के अभ्यास के लिए गूगल ऐप स्टोर से नेशनल टेस्ट अभियास ऐप डाउनलॉड कर सकते है। कुलसचिव नंदलाल सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-21 के लिए इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए केवल जेईई-मेंस की परीक्षा देनी होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles