17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

वीडियो- सरकारी अस्पताल में मृतक का शव नोंच रहा था कुत्ता, वीडियो वायरल।

यूपी के संभल से एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहाँ एक सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखे लड़की के एक शव को कुत्ता नोच रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सड़क दर्घटना में घायल लड़की को उपचार के लिये अस्पताल लाया गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यहां पहुंचने से पहले लड़की की मौत हो गई थी या फिर इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

20 सैकेंड का यह वीडियो हिला देने वाला है। इसके मुताबिक, सफेद चादर से ढके हुये शव को एक आवारा कुत्ता नोच रहा है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles