17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

समंदर में क्रैश हुआ भारतीय नेवी का MiG-29K, पायलट लापता, तलाश जारी।

समंदर में गिरा भारतीय नेवी का MiG-29K, लापता पायलट की तलाश जारी।
समंदर में तैनात नौसेना का मिग विमान हादसे का शिकार हो गया है। भारतीय नौ सेना के मुताबिक, गुरुवार शाम को करीब पांच बजे MiG-29K के साथ दुर्घटना हो गई।

भारतीय नेवी का एक मिग-29K गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया। भारतीय नौ सेना के मुताबिक, गुरुवार शाम को करीब पांच बजे MiG-29K के साथ दुर्घटना हो गई और विमान समंदर में गिर गया. लड़ाकू विमान के एक पायलट को ढूंढ लिया गया है जबकि दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है।

नेवी के मुताबिक, इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस विमान को एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। विमान के दूसरे पायलट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समुद्री इलाके में हवा और पानी पर ऑपरेशन चलाकर पायलट की तलाश की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles