मुजफ्फरनगर। पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये गये बल प्रयोग की निंदा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज आंदोलन का ऐलान करते हुए दिल्ली देहरादून हाईवे चक्काजाम करने की तैयारी का आह्नान किसानों से किया है।
गुरूवार को उन्होंने शहर के सरकूलर रोड स्थित अपने आवास पर किसानों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए आज 27 नवम्बर को हाईवे पर चक्काजाम
की भूमिका तय कर ली है। प्रदेशव्यापी इस आंदोलन के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर में कल नावला कोठी ही चक्का जाम आंदोलन का मुख्य केन्द्र रहेगी। राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए कहा कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कोठी के पास राजमार्ग को पूरी तरह जाम किया जाएगा और किसान अपने खाने पीने के सामान के साथ मौजूद रहेगा।