मुजफ्फरनगर 26 नवम्बर, (बु.)। नई मंडी थाना क्षेत्र में गांव जटमुझेडा के निकट निजी बस में सवार एक व्यक्ति की दो बदमाशों ने सर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से बस में सवार अन्य यात्रियों में भगदड़ मच गई। वहीं इस सनसनीखेज वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए।
चालक व परिचालक बस लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर एसएसपी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। क्राईम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी मुुुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने बताया….


