मुज़फ्फरनगर 26 नवम्बर, मोरना (बु)। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले को रद्द करते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के शुकतीर्थ में पहुंचने पर रोक लगा दी है। अनेक स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
शुकतीर्थ में आगामी 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले को कोरोना बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए रद्द कर दिया गया है। गुरूवार को प्रशासन द्वारा शुकतीर्थ में अनेक चैराहों सहित इलाहाबास, मोरना, भोकरहेडी में बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आगामी 29 नवम्बर की शाम मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान किया जाना है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा केवल दो व्यक्तियों को दीपदान करने का प्रावधान है। वहीं थानाध्यक्ष भोपा सूबेसिंह यादव द्वारा शुकतीर्थ में लगातार सतर्कता बरती जा रही है।


