17.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

बारातियों से भरी बस पलटी, 70 बाराती घायल

कासगंज के थाना क्षेत्र ढोलना में गुरुवार देर रात गांव नोगवां के समीप बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार बरातियों में से 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। हालाँकि दो को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर भी किया गया है।

कासगंज कोतवाली के गांव कादर खेड़ा निवासी अनूप सिंह के बेटे लाला का बुधवार को विवाह था बरात थाना ढोलना के गांव खुशहाल पुर में राजू के यहां आई थी। रात को वैवाहिक कार्यक्रम हुए। गुरुवार को रात लगभग 2 बजे बरातियों की बस जिसमे 70 बाराती सवार थे। वापस कादर खेड़ा लौट रही थी। बस मात्र 15 मिनट ही चली थी कि गांव नोगवां के समीप हजारा नहर पटरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। किसी बराती ने गांव खुशहालपुर मोबाइल फोन से सूचना दी। कन्या पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे एवं सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही ढोलना के एसएचओ विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को कासगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में रुस्तमसिंह एवं रामप्रसाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि 8 का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles