16 C
Muzaffarnagar
Friday, March 20, 2026

तमिलनाडु में तूफ़ान ने मचाई देर रात तबाही।

26 नवम्बर मुज़फ्फरनगर (बु.)। निवार नाम का चक्रवाती तूफान देर रात तमिलनाडु और पुदुचेरी के समुद्र तट से टकराया। इस दौरान तेज बारिश के साथ हवाएं भी अपनी भीषण गति से चली। यह दौर चेन्नई और कुड्डलोर, महाबलीपुरम समेत कई शहरों में जारी है। पुदुचेरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कुड्डलोर में 25 नवंबर को सुबह साढ़े 8 बजे से 26 नवंबर के रात लगभग 1.30 बजे तक पुदुचेरी में 225 एमएम और कुड्डलोर में 244 एमएम बारिश दर्ज की गई है. तमिलनाडु में एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

चक्रवाती तूफान निवार पुदुचेरी में समुद्र तट से टकरा चुका है। 25 नवंबर की रात 11.30 बजे से लेकर 26 नंवबर को रात 2.30 बजे तक निवार का लैंडफॉल हुआ। इसके बाद इसकी रफ्तार कम होती जा रही है। अब इसकी कैटेगरी severe cyclonic storm की है। पुदुचेरी से आगे अब हवा की रफ्तार कम होकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस तूफान ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में काफी नुकसान पहुंचाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles