28.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

शामली: हाथ मे देसी तमंचा लिए सभासद पुत्र ने कर दी फ़ायर हुआ गिरफ्तार

शामली। यूपी के जनपद शामली में लाइव फायरिंग का मामला सामने आया है…अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में अवैध देसी तमंचा लिए हुए और हवा में बेखौफ होकर फायर झोंक रहा है..युवक द्वारा फायरिंग करते हुए लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…बताया जा रहा है कि वीडियो 5 अगस्त का है…राम जन्म भूमि पूजन के जश्न में युवक ने हर्ष फायरिंग कर खुशी जाहिर की है…इसके अलावा आरोपी के कई अन्य साथी डीजे पर डांस करते हुए व हुडदंग मचाते हुए नजर आ रहे है…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया… और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी…जब सीओ भवन व एसओ भवन ने गहनता से मामले की जांच की तो सारा मामला खुलता चला गया…पुलिस को जांच में पता चला कि फायरिंग करने वाला युवक रवि राणा है जोकि भवन थाना क्षेत्र के मौहल्ला हकीमान का रहने वाला है…बताया जा रहा है युवक भवन थाना क्षेत्र के पूर्व सभासद सुरेंद्र राणा का बेटा है…आरोपी की पुलिस प्रशासन में भी पेठ है…पुलिसकर्मियों सहित कई दिग्गज नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रहे है…वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…और आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles