आगरा : बाल श्रम में नाबालिक बच्चों से काम कराने के आरोपों में अक्सर पुलिस श्रम विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर लोगो को जेल भेजती दिखाई दी होगी लेकिन यूपी में इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जो पुलिस की साख पर बट्टा ही नही बल्कि पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यूपी के आगरा से आई एक तस्वीर में एक नाबालिक बच्चा खाकी वर्दी पहनकर खाकी के साए में ही पुलिस के साथ चेकिंग करता दिखाई दिया। आगरा में मीडिया पर वायरल हुई यह वीडियो थाना शमशाबाद के गांधी चौराहे का बताया जा रहा है।


