श्रमिकों का गृह जनपद को लौटने का क्रम जारी
मुज़फ्फरनगर, 8 मई (बु.)। वैश्विक मुसीबतों से जूझ रहे देश में प्रदेश की योगी सरकार की सार्थक पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं, जिससे गृह जनपदों को लौटे परिवारों के चेहरों की मुस्कान किसी बड़ी दौलत से कम नहीं मानी जा सकती। हालांकि अभी भी गैर प्रांतों व जनपदों में वापसी का क्रम आगे भी जारी रहेगा, ऐसे संकेत शासन स्तर से पूर्व में मिल चुके हैं, जो लॉकडाउन में फंसे हर व्यक्ति के लिए किसी सार्थक प्रयासों से कम नहीं। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रदेश की योगी सरकार की पहल पर शुरू गैर जनपदों व प्रांतों से श्रमिकों का बसों के माध्यम से घर वापसी का सिलसिला आज भी जारी रहा। वहीं रोडवेज डिपो की बसों के द्वारा जिले में गैर प्रांतों के फंसे लोगों की घर वापसी को डिपो की रोडवेज बसों से रवाना की गई। जनपद में लॉकडाउन पार्ट-3 के बीच घरों को लौट रहे मजदूर परिवारों के गृह जनपदों में आने-जाने के क्रम से प्रशासन ने राहत की सांस लेने के साथ घर जनपदों तक पहुंचे लोगों की पुलिस की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा थर्मल स्केनिंग व अन्य जांच की संस्तुष्टि बाद होम क्वारंटाइन को भेजने का क्रम जारी रहा। इससे पूर्व जनपद में 1 हजार से अधिक लोगों की बीते दिनों गैर जनपदों एवं प्रांतों से घर वापसी का प्रशासन ने दावा किया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि जनपद में एक हजार से अधिक श्रमिक एवं अन्य लोग मु यालय पर प्राइवेट एवं रोडवेज बसों में सवार होकर आने-जाने का क्रम जारी रहा। उन्होंने बताया कि बीते दिवस पंजाब, हरियाणा के साथ ही बलिया, पीलीभीत व आजमगढ़ के साथ राजस्थान के भरतपुर के लिए रोडवेज बसों के माध्यम से श्रमिकों को उनके गृह जनपदों को रवाना किया गया।


