अवैध तरीके से मीट सप्लाई करते व्यापारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर कुकड़ा रोड़ पर 1 मीट व्यापारी द्वारा अवैध तरीके से चिकन सप्लाई किया जा रहा था, जिसकी मोहल्लेवासियों ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की दुकान सील कराते हुए युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आपको बता दें कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉग डाउन के मद्देनजर मीट की सभी दुकानें शासन प्रशासन ने बंद करा रखी है। जिससे इस महामारी को बढ़ावा ना मिल सके।क्योंकि कोरोना महामारी जानवरों से ही उत्पन्न हुई है। उसके बावजूद भी लोग अवैध तरीके से मीट सप्लाई कर रहे हैं। जिस पर आज नई मंडी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिट सप्लाई करते 1 दुकानदार व मीट खरीदने वाले 2 लोग गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है।


