मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार की सुबह हनुमान चौक पर सफाई कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मियों की किसी वाहन को लेकर हुई कहा सुनी होने के बाद पुलिस ने सफाई कर्मचारी की स्कूटी को कोतवाली भेज दिया जिसके बाद सफ़ाई कर्मचारियों कार्य बहिष्कार कर शिव चौक पर अपने वाहनों को खड़ा कर रोष व्यक्त किया, इतना ही नही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी सफ़ाई कर्मियों ने कोतवाली नगर व शिव चौक पर शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराया।
हालांकि प्रशासन की दखल के बाद मामले को शांत कराया गया जिसमें खुद सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने सफ़ाई कर्मियों को समझाया व आश्वासन मिलने के बाद सभी सफाईकर्मी अपने अपने काम पर वापस लौट गए।


