गाजियाबाद, 6 मई (बु.)। गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 जमातियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों जमातियों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जमातियों का क्वारन्टीन खत्म होते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम के बाद देश की राजधानी दिल्ली देश के शीर्ष कोरोनवायरस हॉटस्पॉट बनकर उभरी है। इस कार्यक्रम में भारत सहित कई देशों के जमाती पहुंचे थे। बता दें कि मार्च में कई देशों के हजारों तबलीगी जमात के सदस्यों ने यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें कोरोनोवायरस से जुड़ी चेतावनियों और सावधानियों की अवहेलना की गई थी।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जमाती अपने-अपने प्रदेश लौटे और इस कारण वहां भी को़रोना के केसों की संख्या तेजी से बढ़ी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य मौलवी मौलाना साद और छह अन्य को आरोपी बना कर केस फाइल किया है।


