22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

रामायण का आखिरी एपिसोड देख भावुक हुए कई परिवार

रामायण का आखिरी एपिसोड देख भावुक हुए परिवार, लोगों ने कहा- ये बेहद दर्द भरा लम्हा

मुज़फ्फरनगर, 03 मई। शनिवार रात को रामानंद सागर कृत रामायण का आखिरी एपिसोड का प्रसारण हुआ। अब यह शो समाप्त हो गया है। शो के समाप्त होने पर ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि ये लम्हा वाक़ई बाद दुखभरा था। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रहने वाले टीवी धारावाहिक रामायण के आखिरी शो का प्रसारण शनिवार रात को हुआ। शो समाप्त होते ही ट्व‌िटर पर इस लोग कई तरह की बहस-मुबाहिसें कर रहे हैं। कोई आखिरी दृश्य में मां सीता के धरती मां की गोद में समा जाने को अपनी जिंदगी का सबसे ज्यादा दर्दभरा सीन बता रहा है तो कोई पूरे परिवार के साथ रामायण देखने की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। साथ ही धारावाहिक के निर्देशक रामानंद सागर को लेकर भी लोग चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles