22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

आरोग्य सेतु ऐप एक जासूसी सिस्टम है इसको थोपना गलत : राहुल गांधी

राहुल ने उठाए सवाल, आरोग्य सेतु एक जासूसी सिस्टम, लोगों की इजाजत के बिना इसे थोपना गलत

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘आरोग्य सेतु ऐप, अत्याधुनिक जासूसी सिस्टम है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा आउटसोर्स है, जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है.’
नई दिल्ली 03 मई। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के साथ ही सरकार ने अब सभी सार्वजनिक और निजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। एक तरफ केंद्र सरकार आरोग्य सेतु ऐप का विस्तार कर रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप  पर सवाल उठाए हैं।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘आरोग्य सेतु ऐप, एक परिष्कृत निगरानी प्रणाली है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा आउटसोर्स है, जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं किया जा रहा है.” उन्होंने लिखा, ‘इस ऐप के प्रति गंभीर डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं हैं. प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन एक यूजर की सहमति के बिना नागरिकों को ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए. भय के नाम पर लाभ उठाना गलत हैं.’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles