22.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 19, 2026

चीन के वुहान में ही जन्मा है कोरोना, मेरे पास सबूत है : डोनाल्ड ट्रंप

चीन के वुहान में ही जन्मा है कोरोना, मेरे पास सबूत है : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मीडिया में छाए एक और बयान ने देश भर में बवाल मचा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप
ने कोरोना फैलाने के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस निकला है। ट्रंप ने गुरुवार को चीन पर नए टैरिफ की धमकी भी दे डाली। उन्होंने दावा किया है कि वुहान के शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई और उनके पास इसके सबूत भी हैं।
जब उनसे मीडिया के द्वारा पूछा गया कि क्या आपने ऐसा कुछ देखा है या आपके पास ऐसे कोई सबूत हैं जिससे आप इतने यकीन के साथ कह सकते हैं कि वुहान से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई।
तो ट्रंप ने कहा कि, ”ये मैं आपको नहीं बता सकता”।

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह चीन पर अमेरिकी ऋण दायित्वों को रद्द कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि वह चीन पर टैरिफ बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles