22.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 18, 2026

कपूर खानदान का ‘चिंटू’ आंखे नम कर गया

मुंबई, 30 अप्रैल (बु.)। बॉलीवुड का एक और दिग्गज अभिनेता अपनी जिंदगी की जंग हार गया। अपने समय के बॉलीवुड के सबसे चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले 67 वर्षीय ऋषि कपूर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के रिलायंस अस्पताल में इस दिग्गज अभिनेता ने सुबह 8.45 बजे अंतिम सांस ली। 2 साल से कैंसर से लड़ाई लड़े रहे ऋषि कपूर का इलाज विदेश में चल रहा था। कल रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

लगातार दो दिनों में दो महान अभिनेताओं के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां अपने चहेते एक्टर ऋषि कपूर का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाएंगी। ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहली खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी। उन्होंने कहा था, ‘वो गए, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ऋषि कूपर को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles