20.1 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

बिना अवकाश लिए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने वाले बहादुर पुलिसकर्मी सम्मानित

मोरना, 28 अप्रैल (बु.)। लोक डाउन के दौरान कर्तव्यनिष्ठा का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करने वाले बहादुर उपनिरीक्षक व सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समानित किया गया है ।
भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मोरना में गत 1 अप्रैल को कोरोना वायरस(कोविड-19) के दृष्टिगत व जनपद में लॉकडाउन के दौरान मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह प्रभारी व चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल रवि कुमार, जितेन्द्र ड्यूटी के दौरान शरारती तत्वों की भीड़ द्वारा किये गये जान लेवा हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश करते हुवे उपनिरीक्षक लेखराज सिंह व कॉन्स्टेबल रवि कुमार तथा जितेन्द्र द्वारा बिना अवकाश लिये तत्काल पुनः अपने कार्य पर लौटने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा मोरना चौकी  पर मंगलवार को तीनों पुलिस कर्मचारियों का सम्मान किया गया एस एस पी द्वारा अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राजकीय कार्य को प्रारंभ कर  पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा व दिलेरी की परिचय देने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा की गयी ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles