17.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

संजीव बालियान ने दिल्ली आवास पर खुद को किया क्वारन्टीन

मुज़फ्फरनगर, 23 अप्रैल (बु.)। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रसोई कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता खुद क्वारन्टीन हो गए है। मेरठ में भाजपा नेता के पिता और उनके परिजनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक भाजपा नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
इसी बीच मुज़फ्फरनगर से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी खुद को दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर ख़ुद को परिवार से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने खुद को क्वारन्टीन किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles