39.7 C
Muzaffarnagar
Tuesday, April 22, 2025

पांच दिन बाद भी नहीं हुई वृद्ध महिला के शव की शिनाख्त

पांच दिन बाद भी नहीं हुई वृद्ध महिला के शव की शिनाख्त

मोरना, 21 अप्रैल (बु.). भोपा में गत शुक्रवार को वृद्धा का शव सडक किनारे खेत में मिला था। चार दिन बीत जाने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में भोकरहेडी मार्ग पर पुरानी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में 65 वर्षीय महिला का शव पडा मिला था। महिला के शव के पास जहरीले पदार्थ का पैकेट पडा मिला था। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा जहर का सेवन कर आत्महत्या कर लेना प्रतीत हुआ था। चार दिन बीत जाने के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी पुलिस अभी तक नहीं जुटा पाई है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान आदि ने महिला को अपने क्षेत्र की होने से इंकार कर दिया था। लॉकडाउन के दौरान महिला कहां से किस प्रकार यहां तक पहुंची तथा उसके परिजनों द्वारा किसी थाने में अब तक कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। निकटवर्ती थाना छपार, थाना पुरकाजी व थाना देवबन्द क्षेत्र से भी महिला के होने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles