28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

देर रात आकाशीय बिजली का कहर, दो मासूमों की मौत, माँ बाप झुलसे

मुज़फ्फरनगर, 18 अप्रैल (बु.)। शुक्रवार रात आये तेज़ हवा व बारिश के बाद तूफान ने ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपाया है। शुकतीर्थ गंगा खादर में स्थित झोंपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से एक मज़दूर का परिवार झुलस गया, घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया व माता पिता को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया ।

मुज़फ्फरनगर के गंगा खादर क्षेत्र में शाहलून का परिवार झोंपड़ी डालकर फसल की रखवाली कर रहा था कि तेज़ बारिश के बीच झोंपड़ी पर तेज़ धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी। जिससे झोंपड़ी में आग लग गयी। 45 वर्षीय शाहलून उसकी पत्नी 40 वर्षीय साजिदा व 13 वर्षीय नाज़िम 11 वर्षीय जीशान झुलस गये। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के प्रार्थमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहाँ से उन्हें ज़िला चिकित्सालय रैफर किया गया। चिकित्सकों ने नाज़िम व जीशान को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुँचे क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा ने घटना की जानकारी ली ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles