19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

जनपद में आज इक्कीस और सैम्पलों की रिपोर्ट आई निगेटिव

मुज़फ्फरनगर, 17 अप्रैल (बु.)। मेरठ लैब से आज 21 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आई है, जो सभी निगेटिव हैं। इस बीच आज 18 और लोगों के सैंपिल जांच के लिए भेजे गए। आज भी हॉट स्पॉट के इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी स ती बरतती रहीं। आज जिले में 26 लोगों को आइसोलेशन सैंटर में भेजा गया है। इसके अलावा 29 अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले से अभी तक भेजे गए 407 में से 241 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 236 निगेटिव आए हैं। अभी भी 164 सैंपिलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में पांच सेंटरों पर अभी भी 116 लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं। नगरीय क्षेत्र में1933 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1770 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। आज भी हॉट स्पॉट वाले इलाकों में पुलिस की सरगर्मी पूरी तरह जारी रही और वहां क र्यू जैसे हालात नजर आए। इस बीच आज कोरोना हॉटस्पॉट गांव शेरनगर से चिकित्सकों की टीम ने दो मस्जिदोंं के आस पास रहने वाले 18 लोगों के सै पल लिए है। चिकित्सकों की टीम के साथ भारी पुलिस बल गांव में भेजा गया था। टीम ने सै पल लेने के पश्चात सभी को क्वारंटाइन ही रहने की सलाह दी है। पॉजीटिव पाए गए जमाती के स पर्क में रहे दस लोगों को पहले भी क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को कोरोना हॉटस्पॉट गांव शेरनगर में मैडिकल टीम ने पहुंचकर सै पल लिए है। एक जमाती के पॉजीटिव मिलने के बाद शेरनगर को सील किया गया था। पहले दिन दस लोगों के सै पल लेते हुए उन्हें खतौली के क्वांरटाइन सैंटर में भेजा गया था। गुुरुवार को मैडिकल टीम दो मस्जिदों के आसपास रहने वाले 18 लोगों के सै पल लिए है। पॉजीटिव जमाती इन दोनों मस्जिदों में कुछ समय के लिए रुके थे। सावधानी के तौर पर इन लोगों के सै पल लिए गए है। इसके अलावा शहर के सभी कोरोना हॉटस्पॉट पर खाद्यान्न व अन्य जरुरी सामान की होम डिलीवरी की गयी है। प्रशासन ने कहा कि इन इलाकों में अभी भी स ती जारी रहेगी। बीस अप्रैल को होने वाली राहत अभी नहीं मिलेगी। कोरोना संक्रमित मिले लोगों के सेकेंड कांटेक्ट के कुल 26 लोगों को उनके घर से उठाकर बनाए गए आइसोलेशन सैंटर में भेजा गया है। इसके अलावा 29 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles