19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

पीएम किसान के पात्रों को घर बैठे मिलेगा समाधान

मुज़फ्फरनगर, 17 अप्रैल (बु.)। वैश्विक मुसीबत से जूझ रहे किसानों को घर बैठे ही लाभ दिलाने के क्रम में योगी सरकार ने अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए प्रभावित किसानों को राहत की कवायद शुरू की है। सरकार की मंशा इसके चलते प्रधानमंत्री किसान स मान निधि से किसी कारणवश वंचित किसानों के लिए जहां एक ओर कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए किसानों की समस्याओं के निदान के निर्देश दिए हैं, वहीं संबंधित अधिकारी के मोबाइल से वंचित रहे किसानों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति उपलब्ध कराने मात्र से समस्या समाधान का दावा किया है।  उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जिले में लॉकडाउन के बीच किसानों की परेशानी को देखते हुए ब्लॉकवार अधिकारियों को जि मेदारी सौंपी गई है, ताकि इस बीच किसानों को घर बैठे ही समस्याओं का निदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सदर तहसील में कपिल कुमार, जानसठ एवं खतौली में भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम तथा बुढ़ाना तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा को प्रभारी अधिकारी बनाते हुए उनके साथ ही स.वि.अधि. कृषि, बीटीएम व एटीएम को सहयोग के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया किसानों की समस्या निदान के लिए सदर तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार 8377937767, मेघसिंह 9897782629, सुनित कुमार, 9927725600,  विनय राठी 8791680448,  शिवकुमार 9997057243, बघरा नरेश पाल 9012888304, प्रमोद कुमार 8126346578, ओमसिंह 9917438353, संजीव राठी 7534854602, चरथावल सहेन्द्र राणा 8126762559, बाद सिंह 9012011938,ब्रिजेश कुमार 9634034083,अश्वनी कुमार 9084114313, पुरकाजी शक्ति सिंह 8449381803, नीरज कुमार 9719974003, आनन्द कुमार 9410006522, अशोक कुमार 9837492512, जानसठ तुलसी राम 9410156315, लीलापत शर्मा 9758638524, राजीव कुमार 9456096032, सुधीर कुमार 9758241755, शिवपाल 9927594057, मोरना मदनपाल सिंह 9012197074, संदीप कुमार 9758739036, शोभित कुमार 9027194188, विनय सिंह 9012639420, खतौली प्रवीण त्यागी 9897620888, अमरीश कुमार 8410024523 अश्वनी कुमार 9627560217, सतीश कुमार 9759261712, बुढ़ाना पवन कुमार विश्वकर्मा 9456827190, अनंग पाल 7683070146, शिव कुमार 9917220481, विरेन्द्र कुमार 9536474999, विशाल राठी 9719691003, शाहपुर राजेन्द्र सिंह 9837317062, अनुज कुमार 9639068147, संजीव कुमार 9897305377, गौरव कुमार 9690306700 से उनसे जुड़े क्षेत्रों के किसान किसी भी समस्या निदान के लिए मोबाइल पर वार्ता कर सकेंगे और उनके मोबाइल पर ही जरुरी कागजात अपलोड कर घर बैठे समस्या निदान कर सकेंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles