19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

डीएम ने आम लोगों से लेकर जानवरों तक की खाने की स्थिति जानी

जानसठ, 17 अप्रैल (बु.)।  शुक्रवार को डीएम ने क्षेत्र में कई स्थानों का भ्रमण कर आम आदमी से लेकर जानवरों तक के खाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन में घरों में रहने की अपील करते हुए बताया कि किसी को भी भूखा सोने नहीं दिया जाएगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सिखेड़ा गांव स्थित राशन की दुकान पर पहुंच कर राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से बताया कि जिसका राशन कार्ड बना हुआ है, उसे राशन तत्काल राशन दिया जा रहा है, जिन लोगों के पास राशनकार्ड नहीं है, वह राशन लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है। एक सप्ताह में उसका राशन कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उसे मई का राशन मिल सके। उन्होंने राशन डीलर से राशन में पारदर्शिता से बांटने के आदेश दिए हंै। उसके बाद वह गांव बेहड़ा आस्सा में गरीब लोगों के लिए बनाए जा रहे खाने की जांच करने के लिए उनकी रसोई तक गई। उन्होंने बताया कि इस रसोई में खाने की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है, जबकि फूड़ वैन से वितरण किया जा रहा है। गौरव त्यागी, विकास कुमार, योगेश त्यागी, उमेश कुमार, मुकेश, अंकुर प्रजापति आदि मौजूद रहे। उसके बाद डीएम ने एफसीआई के जानसठ स्थित गोदाम पर पहुंचकर गेंहू की तौल की जानकारी ली। एसएमआई अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही गेंहू लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 1925 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जबकि किसानों को बीस रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से गेंहू की पैकिंग व मजदूरी के लिए जा रहे हैं, जो बाद में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में डाला जाएगा। डीएम ने कस्बे की दो गौशाला का भी निरीक्षण किया। पहले वह नगर पंचायत की गोशाला में गई वहां पर गायों के लिए हरे चारे की कोई कमी न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने उसके बाद जिला पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। उनके खाने की जि मेदारी सरकार की है। उन्होंने इस कठिन घड़ी में लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी को भी भूखा न सोने दे। आसपास कोई भी जानवर बेसहारा दिखाई दे, तो उसके खाने की व्यवस्था भी करें।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles