19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

ग्रामीणों ने की सैनेटाइजिंग मशीन लगवाने की मांग

मोरना, 17 अप्रैल (बु.)। कोरोना (कोविड-19) महामारी के प्रकोप से बचने के लिए जहां ग्रामीण घरों में रह रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रत्येक गांव में सैनेटाइजिंग मशीन लगवाने की मांग प्रशासन से की है।

भोकरहेडी, मोरना, भोपा, जौली, सीकरी, ककरौली, शुकतीर्थ, चौरावाला के ग्रामीणों ने गांव में सैनेटाइजिंग मशीन लगवाने की गुहार प्रशासन से लगवाई है। भोकरहेडी नगर पंचायत के नागरिकों ने बताया कि कस्बे की आबादी लगभग 25 हजार है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक जब बाजार में दुकानें खुलती हैं, तब वह खरीदारी के लिए जाते हैं। अगर बाजार में सैनेटाईजिंग मशीन लग जाये तो खरीदारी करने वाला व्यक्ति खुद को सैनेटाईज करेगा तथा किसानों को जंगल में जाना मजबूरी है। इसलिए एक मशीन बस स्टैण्ड पर भी स्थापित की जाये। भोपा में ग्रामीणों ने सैनेटाइजिंग मशीन को सरकारी अस्पताल में मोरना में पुलिस चौकी सामने तथा सीकरी, जौली व ककरौली में बस स्टैण्ड तथा शुकतीर्थ में गेस्ट हाऊस में सैनेटाईजिंग मशीन लगवाने की मांग की है। वहीं मोरना मिल में कर्मचारियों के लिए लगाई गयी सैनेटाइजिंग मशीन भी खराब पडी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles