20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप

भोपा, 17 अप्रैल (बु.)। शुक्रवार सवेरे जंगल में गये किसान अरूण कुमार ने अपने खेत में वृद्ध महिला के शव को पडे देखा तो रहमतपुर ग्राम प्रधान रूस्तम सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने शव के बारे में जानकारी की किन्तु शव की शिनाख्त न हो सकी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में पुरानी पुलिस चौकी के सामने गन्ने के खाली खेत में रखी पुआल के पास 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला ने शलवार कमीज, कानों में कुण्डल व नाक में लोंग पहन रखी थी। नजदीक ही प्लास्टिक की चप्पल पडी हुई थी। महिला के शव के पास से गेहूं में रखने वाले पदार्थ सैनफॉक्स का एक पैकेट तथा प्लास्टिक की बोतल में घुला हुआ पदार्थ बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभवतः महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। खेत में काम कर रहे किसान ने बताया कि उसने गुरूवार की दोपहर बाद महिला को भोकरहेडी-बसेडा मार्ग पर इधर उधर टहलते देखा था। इस दौरान ग्राम प्रधान संसार सिंह, इरफर अली अप्पी, योगेश शिवाच सहित अन्य व्यक्ति भी महिला की शिनाख्त न कर सके हैं। पुलिस द्वारा देर शाम तक महिला के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शिनाख्त के प्रयास जारी थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles