लखनऊ, 17 अप्रैल (वार्ता)। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन को लेकर यूपी सरकार कड़ी सख्ताई बरत रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जा रही है। यहां तक कि पुलिस एफआईआर की होम डिलीवरी तक कर रही है। यूपी में लॉकडाउन तोड़ने की वजह से अब तक 20,453 एफआईआर की गई दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अब तक 24 हजार वाहन सीज किए गए हैं।
यूपी सरकार की गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुताबिक प्रदेश में 12 लाख फूड पैकेट बांटे गए। यूपी के कम्यूनिटी किचन में बेहतर क्वालिटी का खाना बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। हॉटस्पॉट पर निगरानी रखी जा रही है। डोर-टू-डोर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जरूरी सामान भी पहुंचाए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश के हॉटस्पॉट इलाकों में जरूरी सामानों की डिलिवरी के लिए 2700 लोग लगाए गए हैं।


