20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

तबलीगी जमातियों को अस्थायी जेलों में भेजने का निर्देश जारी

तबलीगी जमातियों को अस्थायी जेलों में भेजने का निर्देश जारी

लखनऊ, 16 अप्रैल (नेट)।  गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि जिन जमातियों पर मुकदमा दर्ज है, उन्हें अस्थायी जेल में रखने का निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को दिया जा चुका है। कोरोना संक्रमण को छुपाने वाले और ऐसे लोगों को पनाह देने वालों के खिलाफ  कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित थानेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिये गए हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि मुकदमे की जद में आए तबलीगी जमात के लोगों को अस्थायी जेलों में रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘तबलीगी जमात के एक-एक व्यक्ति का विवरण लेकर उनके विरुद्ध जहां भी मामले दर्ज हैं, वहां कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है।Ó उन्होंने कहा ‘जिन जमातियों पर मुकदमा दर्ज है, उन्हें अस्थायी जेल में रखने का निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को दिया जा चुका है।Ó गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज प्रकरण के बाद उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की धर-पकड़ व उनकी जांच पर मुस्तैदी से जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में संक्रमित जमातियों और कथित रूप से उनके स पर्क में आने से संक्रमित हुए लोगों की सं या बताने के लिए भी अलग कॉलम भी बनाया गया है। अवस्थी ने बताया कि मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन  की समीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण को छुपाने वाले लोगों और ऐसे लोगों को पनाह देने वालों के खिलाफ  कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित थानेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles